मनोज चौधरी बने रेल मंत्रालय के अधीन दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल के परामर्शदात्री (ZRUCC) सदस्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक हस्ती मनोज चौधरी को भारत सरकार के रेल मंत्रालय (दक्षिण पूर्व रेलवे) के ZRUCC कोलकाता का सदस्य मनोनीत किया गया है. यह सम्मान “विशेष रुचि” श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया है, जो क्षेत्र के लिए पहली बार है. यह नियुक्ति मनोज चौधरी के जनसेवा और राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान का प्रमाण है.

मनोज चौधरी हाल ही में नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष के रूप में 5 साल एवं रेलवे परामर्शदात्री समिति (DRUCC) चक्रधरपुर मंडल के सदस्य के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. नगर पंचायत और DRUCC बैठकों में उनकी सक्रिय भूमिका ने जनहित से जुड़ी नीतियों के निर्माण में अहम योगदान दिया है. वे श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट, चेंबर ऑफ कॉमर्स और मारवाड़ी धर्मशाला सहित कई संस्थाओं में नेतृत्वकारी पदों पर हैं. बाल्यकाल से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय मनोज चौधरी ने समाजिक नेतृत्व को नई दिशा दी है. ZRUCC सदस्य के रूप में वे दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों, यात्रियों और आम जनता के हित में सुधार और उन्नति की वकालत करेंगे. शासन, नीति- निर्माण और सामाजिक सेवा में उनका अनुभव रेलवे बोर्ड के कार्य को मजबूती देगा. साधारण परिवार से आने वाले मनोज चौधरी ने सामाजिक न्याय, नीतिगत बदलाव और जनकल्याण के लिए निरंतर काम किया है.

ZRUCC भारतीय रेलवे के संचालन, नीतियों और सुधारों पर विशेष ध्यान देता है और यात्री कल्याण व क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाता है. उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाओं का तांता लग गया है. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि आज की बैठक में चक्रधरपुर मंडल के रेलवे परामर्श दात्री सदस्यों ने मुझे जोनल परामर्श रात्रि सदस्य के रूप में मनोनीत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है सभी सदस्यों को उन्होंने धन्यवाद देते हुए जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया उन्होंने उपस्थित सदस्यों को यह भी भरोसा दिलाया कि रेलवे जोनल परामर्श रात्रि समिति ZRUCC की बैठकों में जिला मुख्यालय सरायकेला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने एवं चक्रधरपुर, रांची आद्रा खड़गपुर मंडलों के यात्री सुविधाओं के लिए आवाज बुलंद करूंगा।
