एलआईसी बीमा के क्षेत्र में 30 करोड़ संतुष्ट ग्राहकों के साथ भरोसे का ब्रांड बन चुका है – मनोज कुमार चौधरी
Seraikella
सरायकेला :भारतीय जीवन बीमा निगम के सरायकेला सैटेलाइट ब्रांच में 69वां स्थापना दिवस उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर “बीमा सप्ताह” का शुभारंभ किया मौके में श्री चौधरी भारतीय जीवन बीमा निगम सरायकेला शाखा से जुड़े कर्मियों अभिकर्ताओं एवं ग्राहकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एलआईसी ने अपने स्लोगन “जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी” को सार्थक किया है एलआईसी बीमा के क्षेत्र में 30 करोड़ संतुष्ट ग्राहकों के साथ भरोसे का ब्रांड बन चुकी है।

भारत के आर्थिक विकास में एलआईसी का महत्वपूर्ण योगदान है एलआईसी द्वारा 15 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है बीमा सप्ताह में सरायकेला शाखा से जुड़े आप लोगों का दायित्व है सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को बीमा से जोड़ उन्हें बीमित करें।
शाखा प्रबंधक संदीप आर्या द्वारा एलआईसी के 69 वर्ष के सफर की बातें बताई और पालिसीधारकों के सेवाओं में हुए उतरोत्तर सुधार एवं परिवर्तन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि एलआईसी देश की अग्रणी बीमा कंपनी है. उन्होंने इस दौरान पॉलिसी धारकों को जीवन बीमा निगम पर विश्वास और निष्ठा बनाए रखने के आभार व्यक्त किया. साथ ही अभिकर्ताओं और कर्मियों को अपनी अपनी और से उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई भी दी. मौके में सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी ई. तिग्गा
विकास अधिकारी रंजन कुमार प्रधान, नितेश राय, गोतम घोष, त्रिशंकु साहू कार्यालय कर्मी रविन्द्र मोदक, उपेन्द्रनाथ महतो
बीमा सखी रितु शामिल एवं संजय ठाकूर, वनविहारी कुम्कार, बसंत पट्टनायक, राजीव लोचन महापात्रा, नेत्रलाल प्रधान, सुमेत पडिहारी, संजीत मंडल सहित काफी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे.
