कुचाई के लेप्सों तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
जिलिंगदा एफसी को पराजित कर जीत स्पोटिंग बना चैम्पियन
खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-गागराई
kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत लेप्सों फुटबॉल मैदान में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में दीवाना क्लब लेप्सों कुचाई के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जिलिंगदा एफसी की टीम को 2-1 से पराजित कर जीत स्पोटिंग की टीम चैम्पियन बनी।

इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम जीत स्पोटिंग को 30 हजार, उपविजेता टीम जिलिंगदा एफसी को 20 हजार, तृतीय स्थान पर रहे जय हो चक्रधरपुर एवं चौथे स्थान पर रहे नरेश ब्रदर्श टीम को 12-12 हजार तथा पाचवे स्थान से लेकर आठवे स्थान पर रहे टीमों को 8-8 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट स्कोरेर, बेस्ट गोलकिपर, एवं वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। यह ना केवल मनोरंजन का साधन है, बिल्क यह लोगों को जोडने का एक शक्तिशाली माध्यम है। उन्होने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया राम सोय, मादुरा मुंडा, हरिचरण होनहागा, विशाल सोय, दसार सोय, साहेब होनहागा, मनोज मुदुईया, मंगल सिंह सोय आदि उपस्थित थे।
