खरसावां विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापंन सौपा कर
कुचाई के सुदूरवर्ती बारूहातु, गोमियाडीह, मेरोमजंगा, पांडाडीह तक
पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का लगाया आरोप,
kuchai
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र बारूहातु, गोमियाडीह, मेरोमजंगा, पांडाडीह तकपथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौपे ज्ञापंन में कहा गया है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के अनुसार सूचित करना है कि संवदेक पीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुचाई प्रखंड के बारूहातु से गोमियाडीह, मेरोमजंगा, पांडाडीह तक पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गयी है। निर्माण कार्य में निर्धारित मानक के निर्माण सामग्रियों को प्रयोग नहीं किया गया है। गार्डवाल के जोड़ाई में सिमेंट के स्थान पर स्टोन डस्ट का उपयोग किया गया है। पीसीसी पथ के बनते ही उखड़ना चालु हो गया है। इसके अलावे पैकेज संख्या-जेएच-एलडब्लूई-एसकेएल 01/2021-2022 के निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती गयी है। सड़क बनने के बाद ही उखड़ना चालु हो गया है। सड़क निर्माण में लोकल एलडी स्लैग का इस्तेमाल किया गया है। यह भी ज्ञात हुआ कि एलडी स्लैग के लिए चालान नहीं जमा किया गया है। जिससे राजस्व की क्षति हुई है। पूर्व के कार्यों का गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होते हुए भी हाल के दिनों में पथ निर्माण विभाग द्वारा दो अदद पथ निर्माण कार्य आवंटित किया गया है, जो जांच का विषय है। इस पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।
March 11, 2026 1: 06 am
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
