खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में पूर्व
संध्या मना करम महोत्सव, प्राकृतिक पर्व करम की पवित्रता
और उसके नेग नियम के बारे में बच्चों को दी जानकारी
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में मंगलवार को पूर्व संध्या करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने करम परब के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताएं और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, संगीत की सराहना करते हुए उनका हौसला-अफ़ज़ाई किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धरमेंद्र महतो ने प्राकृतिक पर्व करम की पवित्रता और उसके नेग नियम के बारे में बच्चों को वीस्तार पूर्वक बताएं। विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान व ब्रज किशोर कुमार बेदिया ने कर्म पर्व से जुड़ी लोगों की आस्था, नियमों व लोक कथा से बच्चों को अवगत कराएं। साथ ही विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो ने कहा की करम पर्व झारखंड के महान प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। यह पर्व भाई बहनो के प्रति प्रेम को भी दर्शाता है। इस दौरान विद्यालय में वर्ग सप्तम से दशम तक के विद्यार्थीयों ने अलग-अलग समूहों में करम नृत्य प्रस्तुत किए। जिसमें साक्षी, राधा, मंजू, सुमित, चक्रो, प्रतिक्षा, वसुंधरा, ऋषिकेश, दशरथ, राज, पुर्णिमा बानरा विशेष रूप से सम्मीलित हुई। इन सभी नृत्यों में सबसे अधिक आकषर्ण का केंद्र रहा अंतिम समूह नृत्य। जिसमें वर्ग 1 से 10 तक के लगभग सभी विद्यार्थीयों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा संगीता प्रामाणिक ने की और धनयवाद ज्ञापन शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने दी। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण साहू, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, दिनेश महतो, लोकनाथ माहतो, विशेश्वर महतो, सुप्रिया साहदेव व युद्धिशथिर पानआदि उपस्थित थे।
March 11, 2026 4: 18 am
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
