सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में 50 लाख से अधिक सामानों की खरीदारी नियम संगत नहीं करने के मामले पर फंसे पूर्व प्रशासक शशि शेखर के खिलाफ जांच प्रारंभ
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में 50 लाख से अधिक सामानों की खरीदारी नियम संगत नहीं करने के मामले पर फंसे पूर्व प्रशासक शशि शेखर के खिलाफ जांच प्रारंभ हुई। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति के अध्यक्षता में तीन सदस्य टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तथा पूर्व में 50 लाख से अधिक सामानों की हुई खरीदारी के मामले पर आवश्यक कागजात की जांच की । जांच के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ की।
