सरायकेला जिला कारा सरायकेला का निरीक्षण
Seraikella
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), राँची के निर्देशानुसार तथा श्री रामाशंकर सिंह, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला-खरसावाँ के मार्गदर्शन में जिला कारा सरायकेला का निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण में शामिल गणमान्य अधिकारियों में श्री नितीश कुमार सिंह, माननीय उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, DLSA सरायकेला, श्री मुकेश लुनायत, पुलिस अधीक्षक-सह-कार्यपालक सदस्य, DLSA सरायकेला, सुश्री लूसी सोसन टिग्गा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सरायकेला तथा श्री तौसिफ मेराज, सचिव, DLSA सरायकेला उपस्थित रहे।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि क्या कारागार में जाति आधारित भेदभाव अब भी प्रचलित है। इस क्रम में अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों, रसोईघर एवं अन्य भागों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर जेल अधीक्षक तथा जेलर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की भी जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान विधिक सहायता के मामलों पर भी चर्चा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जेल में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे और प्रत्येक अभियुक्त को उचित कानूनी सहायता प्राप्त हो।
यह निरीक्षण जिला कारा के समुचित प्रशासन, स्वच्छ वातावरण तथा विधिक अधिकारों के संरक्षण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
