डीएलएसए द्वारा सरायकेला उपकारागार का निरीक्षण
Seraikella
सरायकेला, 28 अगस्त 2025 : माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला श्री रामाशंकर सिंह के निर्देश एवं माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के परिपालन में आज सरायकेला उपकारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण सचिव, डीएलएसए सरायकेला श्री तौसीफ मेराज तथा मुख्य एलएडीसी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सचिव डीएलएसए ने निरीक्षण के क्रम में उन बंदियों से भी वार्ता की, जो सरायकेला क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों में घाघीडीह जेल में निरुद्ध हैं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके प्रकरणों में अपील दायर करने हेतु विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
