सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर एवं कुद्रसाई छठ घाट मे साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण
Seraikella
सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर एवं कुद्रसाई छठ घाट मे साफ सफाई कार्यो तथा सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत के प्रशासक समीर गोधरा तथा थाना प्रभारी विनय कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया मौके पर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान छठ दौरान नदी किनारे पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया, ताकि आने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
