खरसावां में धुमधाम ने मना जश्न-ए-आजादी
79 वा स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह पर लहराया
तिरंगा, दी गई राष्ट्रीय ध्वज को सलामी
kharsawan
खरसावां में धुमधाम से मनाई गई जश्न-ए-आजादी। जगह-जगह लहराया तिरंगा, लोगों ने आजादी के जश्न में डुबकर दी सलामी। 79 वा स्वतंत्रता दिवस पर गांव से लेकर शहर तक देश के प्रति भक्तीमय माहौल देखा गया। वही विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नये भारत का संक्लप दिलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसावां के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए।

खरसावां प्रखंड मुख्यालय प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां में बीडीओ प्रधान मांझी, अग्र परियोजना कार्यालय खरसावां में पदाधिकारी नीतिश कुमार, प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, खरसावां वन कार्यालय खरसावां में वन पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन, खरसावां थाना में प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी में प्रभारी रमन विश्वकर्मा, राजकीय कन्या बालिका मध्य विधालय खरसावां में प्राचार्य उमा कुमारी, आदर्श मध्य विधालय खरसावां में प्राचार्य माजिद खान,

प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा0 विरांगना शिंकु, उच्च विद्यालय खरसावां में प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम, जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के कार्यालय में उपाध्यक्ष छोटराय किस्कू, ब्लु वेल्स इंग्लिश स्कूल में निर्देशक डोमनिक राज, झामुमो कार्यालय खरसावां में विधायक दशरथ गागराई व मो0 सलाम, खरसावां पंचायत भवन में मुखिया सुनिता तापे सहित खरसावां के जलपथ अनुमंडल कार्यालय, कस्तुरबां गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में, पंचायत भवनों में, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानो में स्वतंत्रता दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। और तिरंगा को सलामी दी गई।
