जिले मे चार वर्ष से अधिक पुराने मामलों की हुई समीक्षा, पुलिस अधीक्षक ने दिए निष्पादन के निर्देश,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की गंभीर समीक्षा की। यह समीक्षा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई।

समीक्षा का मुख्य फोकस जिले के चार वर्ष से अधिक समय से लंबित कांडों पर था। बैठक में संबंधित सभी अनुसंधानकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अविलंब इन लंबित मामलों का निष्पादन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के शीघ्र निष्पादन से पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी और आम जनता का विश्वास भी कायम रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने की भी बात कही।
