नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में स्पेशल जज पोक्सो एक्ट की अदालत ने अभियुक्त कृष्णा अधिकारी को सुनाई 25 साल की कारावास और दस हजार की सुनाई जुर्माना
Seraikella
सरायकेला।नाबालिक के साथ दुष्कर्म के एक मामले में स्पेशल जज पोक्सो एक्ट की अदालत ने अभियुक्त कृष्णा अधिकारी को सुनाई 25 साल सश्रम आजीवन कारावास की सजा और ₹10000 जुर्माना सुनाई है।जुर्माना नहीं अदा कर पाने की स्थिति में अभियुक्त कृष्णा अधिकारी को 3 महीने अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

जानकारी हो कि दिनांक 21 फरवरी 2023 को 17 वर्षीया पीड़िता को घूमाने के लिए कह कर ले गया। शाम के 8:00 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई। तब रात के तकरीबन 2:00 बजे पीड़िता ने अकेले घर लौटकर अपनी आप बीती सुनाई। जिसमें उसने बताया था कि कृष्णा अधिकारी द्वारा मेला दिखाने के बहाने से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी बंगाल के पुरूलिया जिला की रहने वाला है।
