कुचाई में संकुल की वार्षिक आम सभा में विधायक ने
महिलाओं का हौसला बढ़ाया, महिला सशक्तिकरण से परिवार,
गांव, समाज और देश का हो रहा विकास-गागराई,
kuchai
कुचाई किसान भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के द्वारा कुचाई में संकुल की वार्षिक आम सभा हुई। इस आम सभा में महिलाओं ने संकुल स्तरीय एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही अपनी समिति के किए गए कार्यों की जानकारी दी। आमसभा का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा और क्लस्टर की महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

आमसभा में विधायक श्री गागराई ने समूह की महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से परिवार, गांव, समाज और देश का विकास हो रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं की देश के प्रति सेवा की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रही लाभ के बारे में बताया। जबकि श्री देवगम ने कहा कि गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हर महिला को किसी न किसी रूप से रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। संकुल ग्राम संगठन से जुड़कर महिलायें रोजगार प्राप्त कर रही है। इस दौरान संकुल संगठन के द्वारा किया गया गतिविधि, आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा सहित जेएसएलपीएस से जुडी कर्मचारी, विभिन्न महिला समूह के प्रतिनिधि व महिलाओं ने भाग लिया।
