खरसावां मे रन फॉर झारखंड के लोगों ब्लॉक से राजमहल तक लगाई दौड़, यहां दौड़ एकता, सामूहिकता और प्रगति की भावना का प्रतीक है-बीडीओ,
Kharsawan
झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर खरसावां में रन फॉर झारखंड के तहत लोगों ने राज्य की तरक्की के लिए दौड़ लगाई। खरसावां प्रमुख मनिंद्र जामुदा, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस दौड़ में खरसावां ब्लॉक, अंचल, पुलिस प्रशासन, कस्तूरबा के छात्राएं और शिक्षा विभाग के लोग शामिल होकर रन फॉर झारखंड को सफल बनाया।

दौड़ का आयोजन खरसावां ब्लॉक परिसर से शुरू होकर खरसावां चांदनी चौक, भट्टी मोड, बेहरासाईं, बारा चौक, राजमहल चौक, कुम्हारसाईं, बेहरासाईं, चांदनी चौक होते हुए पुनः खरसावां ब्लाक परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। मौके पर श्री माझी ने कहा कि झारखंड राज्य का 25 वर्ष पूरा होने पर हम सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह दौड़ हम सब का एकता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की एकता, ऊर्जा, युवा शक्ति और गौरवपूर्ण उपलब्धियों को उजागर करना है। बीडीओ ने बताया कि “रन फॉर झारखंड” का आयोजन में किया जा रहा है। यह दौड़ न केवल एक खेल का आयोजन है, बल्कि राज्य की एकता, सामूहिकता और प्रगति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रगतिशील है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां प्रमुख मनिंद्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, बबलू महतो, लिपिका राउत, रानो बास्के, पंकज कुमार महतो, अब्दुल मजीद खान आदि ब्लॉक, अंचल कमी व कस्तूरबा की छात्राओं उपस्थित थे।
