खरसावां में आपकी सरकार आपके द्वार की प्रखंड
स्तरीय तैयारियों की हुई समीक्षा, विभिन्न योजनाओं का लाभ
सीधे आम जनता तक पहुँचाना है उद्देश्य-बीडीओ,
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बीडीओ ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचाना है, इसलिए सभी विभाग समय से अपनी-अपनी स्टॉल, दस्तावेज़ एवं लाभार्थी सूची तैयार रखें। उन्होने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और प्रशासन इसे पूरी गंभीरता से संचालित करेगा। इस बैठक में जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लम्पस पास सदस्याता अभियान, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, अबुआ आवास योजना आदि सरकारी योजनाओं की ऑन-स्पॉट स्वीकृति सुनिश्चित कराने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही पंचायतवार कैंप की तिथि निर्धारित कर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। कैंप स्थल पर पेयजल, बिजली, सीटिंग व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन, राशन कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य सेवाओं के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और प्रशासन इसे पूरी गंभीरता से संचालित करेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, डा0 विरागणा सिंकू, प्रधान लिपिक राजेश कुमार द्विवेदी, बीपीओ पंकज कुमार, बीएओ इंद्रकुंड मोदक, घनश्याम बोदरा, बीटीएम रतन टोप्पो महतो, विभिन्न पंचायतों की मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, ब्लोक व अंचलकर्मी आदि उपस्थित थें।
