सरायकेला मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के उपस्थिति में स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर,
Seraikella
सरायकेला मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के उपस्थिति में सिविल कोर्ट स्थित लोक अदालत भवन में स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर जिला प्रशासन एवं पूर्णिमा नेत्रालय, परडीह, चांडिल के सहयोग से आयोजित किया गया,

जिसमें जिला बार एसोसिएशन, सरायकेला के अधिवक्ताओं, सिविल कोर्ट के कर्मचारियों तथा वादकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर में नेत्र जांच की जिम्मेदारी पूर्णिमा नेत्रालय की संतानु कुमार (ऑप्टोमेट्रिस्ट) एवं रजनी कुमार महतो की टीम ने निभाई, वहीं प्रेशर, डायबिटीज आदिका कार्य डॉ. विशाल कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
