ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर विद्यालयों में मनाया गया हैंड हाइजीन फॉर ऑल।
Seraikella
सरायकेला। ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के अवसर पर जिले भर के विद्यालयों में जागरूकता पूर्वक विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड के सभी विद्यालयों में ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे आयोजन किया गया। आयोजन का अनुश्रवण करते हुए सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने बताया कि सभी विद्यालयों में जागरूकता पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा विधिवत रूप से हाथ धुलाई का प्रदर्शन करते हुए हाथ धुलाई शपथ ली गई है। इस अवसर पर हैंड हाइजीन फॉर ऑल की इस वर्ष के थीम के साथ पोस्टर, स्लोगन एवं कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांतोना जेना एवं प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार सहित सभी संकुल साधन सेवियों द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन का अनुश्रवण किया गया।
