गुवा शहीद दिवस एवं गुरूजी अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम होगी ऐतिहासिक : जगत माझी
Sonuwa
सोनुवा : वन विश्रामागार सोनुवा में गुरूवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विस क्षेत्र के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी आठ सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा एवं गुरूजी अंतिम जोहार यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम संभावित है। इसके अलावा केंद्रीय समिति से प्रस्तावित गुरूजी अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा गुरूजी अंतिम जोहार यात्रा सभी पंचायतों से होकर गुजरेगी। यात्रा के माध्यम से गुरूजी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। कहा कि दोनों कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, अमित अंगरिया, अश्विनी महतो, रामदयाल महतो, यदुपति प्रधान, सोहन माझी, अमर सिंह चाकी, बालसिंह सोय, शक्ति माझी, नरेंद्र मुंडा, सोहनलाल टुडू, अमीन माझी, रोहित प्रधान, राजेश कुम्हार, सनातन पूरती, अजय कुम्हार दास, जानकी हेम्ब्रम, चंद्र मोहन चातर इसके अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
