कुचाई के पोडाकाटा में लगा सरकार आपके द्वार शिविर,
स्टॉलों से उठाएं लाभ, गांव-समाज तभी सशक्त बनेगा, जब लोग
अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे-गागराई
kuchai
झारखंड सरकार की सेवाओ एवं योजनाओं की जानकारी भी आम जन तक पहुचाने के लिए झारखंड में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत कुचाई के प्रखंड के पोडाकांटा पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर का आयोजन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ ऑन-द-स्पॉट पहुचाया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, मुखिया अनुराधा उरावं ने दीप प्रज्जलीप कर किया। साथ ही विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं से लाभावित करने का निर्देश दिया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि स्टॉल आपके सुविधा एवं लाभ के लिए लगाए गए हैं। विभागों के स्टॉल में जाकर योजनाओं की जानकारी एवं उससे लाभ लें। गांव-समाज तभी सशक्त बनेगा, जब लोग अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। वही बीडीओ ने कहा कि सरकार ने ऐसी ऐसी योजना जनता के लिए चला रही है। जिससे आज पिछडे इलाकों के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुचे। योजनाओं का लाभ लेकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के उदेश्य को पूरा करे। शिविर में प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मुख्यमंत्री मंईया योजना, आबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई, गुरूजी स्टुडंेट क्रडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फले किशोरी समृद्वि, किसान क्रडिट कार्ड, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजनाओं का लाभ हेतु लाभूकों का आवेदन प्राप्त हुआ। अधिकतर आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए लाभूकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ साधु चरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, मुखिया अनुराधा उरावं पंसस मोनिका महतो, सहायक अभियता गणेश महतो, बीपीओ कुंदन बाजपेई, प्रखण्ड समन्वयक पंकज कभंकार, बीटीएम राजेश कुमारधमेन्द्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे।
March 9, 2026 11: 42 pm
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
