गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति की बैठक 16 को,अध्यक्ष के चुनाव को लेकर होगा निर्णय
Seraikella
सरायकेला: गौड़ सेवा संघ केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 नवंबर रविवार को संघ के केंदीय कार्यालय राजनगर के बड़ा सिजुलता मे आयोजित होगा. इसकी जानकारी देते हुए गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने बताया बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी. उन्होंने बताता बैठक में मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष समेत अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति व मनोनयन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा. इसके साथ सामाजिक गतिविधियों को लेकर प्रखंड वार चर्चा की जाएगी. जानकारी हो पिछले दिनों गौड़ सेवा संघ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान के निधन के बाद उक्त पद रिक्त है. उन्होंने गौड़ सेवा संघ के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों,जिला समिति के सभी पदाधिकारी,पदेन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों से ससमय बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है.
