गोइलकेरा में गणेश चतुर्थी की धूम, सांसद जोबा माझी ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
Goilkera
गोइलकेरा : गोइलकेरा में गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता की पूजा श्रद्धाभाव और धूमधाम से की जा रही है। बुधवार को कई स्थानों पर भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हुई। इस मौके पर गोइलकेरा के हाट बाजार में ओम श्री श्री गणेश पूजा समिति के पूजा पंडाल का सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने गणमान्य लोगों के साथ नारियल फोड़कर व फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने पंडाल में भगवान के दर्शन किए और लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अकबर खान, अनंत प्रसाद, कमेटी के संरक्षक रंजीत साव, संजय जयसवाल, अजीत कुमार, अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, मोहित कुमार, विवेक गुप्ता, विकास कुमार, सचिव अनिल कुमार सिन्हा, सह सचिव मनोज कुमार, सूरज गोप, कोषाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, कमल कुमार समेत काफी संख्या में कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।
March 11, 2026 1: 36 am
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
