खरसावां में दर्दनाक हादसे के मृतकों के परिजनों
से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, प्रत्येक आश्रितों को मिलेगा चार-चार लाख
का मुआवजा, दुर्घटना में मृत्यु होना दुखदाई-अर्जुन मुंडा,
kharsawan
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को खरसावां के दलाईकेला गांव पहुचे। जंहा उन्होने शनिवार को दलाईकेला के नाले में बने चेक डेम डूबकर जाने गवाने वाले मुतक गौरव मंडल, मुतक हरीबास दास, मृतक मनोज साहू एवं मुतक सुनील साहू के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के उपस्थिति में प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने बताया कि प्रत्येक मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख का मुआवजा मिलेगा।

सरकारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद। मौके पर श्री मुडा ने कहा कि खरसावां कि दलाईकेला गांव में चार युवकों का इस तरह दुर्घटना में मृत्यु हो जाना सिर्फ परिवार के लिए दुखदाई नहीं है। बल्कि गांव, समाज एवं देश के लिए भी दुखदाई है। उन्होंने कहा कि युवा कर्मठता है। किसी न किसी काम में लगेगा और उसे एक परिवार को ही लाभ नहीं होता है बल्कि देश को भी लाभ होता है। क्योंकि युवा देश की ताकत है। जो ऊर्जा है। उससे सभी को लाभ मिलता है। वैसे छात्र जिसके परिवार से मिला जो ग्रेजुएशन कर रहे थे। कोई रोजगार कर रहा था। अचानक इस तरह की दुर्घटना में मृत्यु होना दुखदाई है। श्री मुंडा ने कहा कि पानी के बहाव में वह भाग गए। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस बात का हमें बहुत दुख है। नौजवान लड़के इस दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। जो घट गई है तो घट गई है। अब उनके परिवार के प्रति हम सबको सोचना है। इस दुख के घड़ी में उन्हें भगवान शक्ति दे। इस तरह के असहनीय स्थिति का सहन कर सके। बाकी तो हम सब लोग हैं। लेकिन इसके घर में जिसने खोया है। वह तो निश्चित रूप से बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होने कहा कि अभी प्रशासनिक पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी मौजूद हैं और उन्होंने कहा है कि प्रत्येक मृतक परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा मिलेगा। जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया को पूरा करें। श्री मुंडा ने कहा कि मैं मानता हूं कि गांव में उसे तरह के दुर्घटना हम सबके लिए इस बात के लिए बाधित किया है कि अब नए बच्चे खुद को ध्यान रखें और उनकी भी ध्यान रखा जाए। इसके अलावे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के छोटाआमदा गांव पहुचकर विगत दिनों खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग के बोडडा में सडक दुर्घटना में साहिल महतो एवं सत्यम मंहाती नामक युवक की मौत हो गई थी। उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। साथ ही बुडीतोपा में भाजपा कार्यकर्ता हिमाशु प्रधान के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर भगवान से उनके आत्मा शांति की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, बीडीओ प्रधान माझी, जिप सदस्य सावित्री बानरा, मुखिया संचारी तिर्की, सुधीर मंडल, बॉबी सिंह, अमित केसरी, प्रदीप सिंह देव, पूर्व मुखिया प्रधानमाटी सोय, विजय महतो, प्रशांत महतो, राहुल दास, रामनाथ महतो, विष्कंठ प्रधान, डूमु गोप आदि उपस्थित थे।
युवको की मृत्यु अपूरणाीय क्षति है-सोनाराम
सरायकेला खरसावां जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा ने कहा कि खरसावां के दलाईकेला में एक साथ साथ चार युवकों की मृत्यु परिवार व गांव के लिए अपूरणाीय क्षति है। उन्होने ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुःख की घडी में धैय रखने की बात कही। साथ ही उन्होने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
यह है मामला
बता दे कि शनिवार को सुबह लगभग दस बजे दलाईकला गांव के 6 युवक जोजोडीह एवं दलाईकला गांव के बीच बहने वाले एक नाले में नहाने गए। 6 में से चार युवकों ने स्नान के उद्देश्य से नाले में छलांग लगा दी। वे सभी पानी का तेज धार में बहने लगे। तेज बहाव होने के कारण उन सभी का संतुलन बिगड़ा और नीचे स्थित एक चेक डैम में समा गए। अपने साथियों को डूबते देखकर वहां उपस्थित अन्य दो युवकों ने चीख पुकार मचाई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उनको निकालकर खरसावां में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों का शिनाख्त गौरव मंडल पिता सागर मंडल (17), हरीबास दास पिता स्व अर्जुन दास (20) मनोज साहू पिता पंकज साहू (20) एवं सुनील साहू पिता वीरेंद्र साहू (17) के रूप में हुई। ये सभी खरसावां प्रखंड के दलाईकला ग्राम के निवासी हैं।
