सरायकेला मे धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निकला पैदल गस्ती,
Seraikella
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर 2:30 बजे सरायकेला थाना से पैदल गस्ती निकल गई। इसमें थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह एवं थाना के सभी पुलिस बल शामिल रहे। यह पैदल गस्ती सरायकेला थाना से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची एवं बस स्टैंड से होते हुए एवं पटनायक टोला गैरेज चौक होकर वापस थाना पहुंची अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा त्योहारों के मध्य नजर सुरक्षा का भुगतान इंतजाम किया गया है। चौक चौराहा में पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है स्थानीय लोग भी सजग रहे और सुरक्षित रूप से धनतेरस-दीपावली मनाएं।
