श्री जगन्नाथ मंदिर में पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Seraikella
सरायकेला। श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार की शाम श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मीनाक्षी पटनायक, सुशांत महापात्र, प्रदीप कर, बादल दुबे, राजा सिंहदेव एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कथा वाचन पुरी धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित रत्नाकर नायक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने पहले दिन भागवत महात्म्य और राजा परीक्षित की कथा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कथा श्रवण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में डूबे रहे। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
