झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा गोविंदपुर पंचायत में लगा वित्तीय समावेशन शिविर,
Seraikella
सरायकेला – केंद्र सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को वित्तीय समावेशन एवं सुरक्षा योजनाओं को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में देशव्यापी अभियान का संचालन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा ग्राम पंचायत गोविंदपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा के शाखा प्रबंधक लक्ष्मी साहू , LDM- Barun चौधरी और FLC श्रीमती केशवती महतो द्वारा इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने , खाता खोलने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे PMJJBY, PMSBY तथा APY से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक लक्ष्मी साहू द्वारा PMJJBY के लाभुक भीम माझी ग्राम भुरकुली को राशि 200000, एवं रेणुका महतो ग्राम भुरकुली को राशि 200000 का चेक दिया गया।
उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और वित्तीय सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।
