जिले में लगातार बारिश से खरसावां के कोल शिमला में गिरा मिट्टी के मकान, एक बच्चे की मौत, तीन घायल
Kharsawan
सरायकेला खरसावां के जिले में लगातार बारिश से मिट्टी के मकान गिरने की घटना लगातार बढ़ रही हैं ,इसी क्रम में खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल शिमला में शनिवार सुबह 4:00 बजे मुन्ना बोदरा का मिट्टी का मकान ढह गया। जहां मलबे में दबने से उसके 5 वर्षीय पुत्र बजाय बोदरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में मुन्ना बोदरा उसके पत्नी अनुष्का बोदरा एवं ढाई वर्षीय पुत्री गुरबारी बोदरा भी घायल हो गई है।
घटना सुबह 4:00 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मिट्टी के मकान का मालवा हटाया और मलवा हटाने के बाद सभी को एक-एक कर मालवा से बाहर निकाले और सरायकेला सदर अस्पताल ले गए ,जहां 5 वर्षीय बजाई बोदरा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मुन्ना बोदरा को होश में आया ।इधर उसके ढाई वर्षो पुत्री एवं पत्नी अनुष्का को भी चोट लगा है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है और राहत बचाव का कार्य जारी है ।सरायकेला खरसावां जिले में 24 घंटे के अंदर मिट्टी के मकान गिरने की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है।
