खरसावां में चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान,
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, शराब पीकर
वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-गौरव कुमार
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायक के आदेशानुसार खरसावां पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान लचाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव के तहत बाइक और कार की जांच की गई। जिसमें बाइक एवं कार के कागजात, हेलमेट व डिक्की की तलाशी ली जा रही है। अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं है। खरसावां में पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगी। खरसावां थाना के प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है। उन्होंने कहा कि लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं और बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होतीं हैं। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यस्ततम सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल्स) का पालन करें। श्री कुमार ने कहा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट जरूर बांध लें। चालकों से यह भी अपील की है कि अपने साथ गाड़ी के सभी कागजात जरूर रखें। उन्होंने वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
March 10, 2026 4: 52 am
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
