जिला पुलिस अधीक्षक ने किया गम्हरिया थाना का निरीक्षण, क्षेत्रों में अड्डाबाजी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश,
Gamhariya
सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों/वारंट/इश्तेहार/कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन, वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्रों में अड्डाबाजी, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने एवं आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
