सहायक अध्यापक संघ की हुई जिला स्तरीय बैठक; प्रस्तावित आंदोलन को लेकर बनी रणनीति।
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला स्थित सिद्धू कान्हू पार्क में सहायक अध्यापक के जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष विजय लेंका की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सहायक अध्यापकों के समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि विगत कई सालों से सरकार हमारी समस्याओं पर कोई विचार नहीं कर रही है। जिससे सही सहायक अध्यापकों में आक्रोश व्याप्त है। पदनाम बदल देने से सहायक अध्यापकों के दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। समस्याएं जस की तस बनी हुई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स झारखंड में इतना हावी हो गया है कि पर्व त्यौहार के समय अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे कई सहायक अध्यापकों का मानदेय विसंगति के तौर पर काट लिया गया है। जबकि पूर्व में विभाग के निर्देश से मानदेय विसंगति को दूर करते हुए मानदेय का भुगतान किया जा रहा था। बैठक में आंदोलन सहित उक्त सभी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श करते हुए सरकार को मामले से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। और वेतनमान की चिर परिचित मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में साकेत शेखर, पुस्तम हजाम एवं निखिल प्रमाणिक सहित अन्य सहायक अध्यापक मौजूद रहे।
March 10, 2026 7: 47 pm
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
