सरायकेला मे जिला स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन, जिले के विभिन्न छात्रो ने दिखाई अपनी प्रतिभा,
Seraikella
सरायकेला के छऊ कला केंद्र मे शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिला स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से आए हुए छात्रो ने अपनी प्रतिभा दिखाई कार्यक्रम का शुभारंभ कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक, गायन कलाकार नाथू महतो, वरिष्ठ छऊ कलाकार बृजेंद्र पटनायक एवं उपस्थित निर्णायक मंडली के सदस्यों ने दीप जलाकर किया इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र से आए हुए स्कूल बच्चों ने गायन नृत्य एवं अन्य प्रतिभा दिखाई। जिला स्तरीय कला महोत्सव में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रों को राज्य स्तरीय कला उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
