सरायकेला राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के संरक्षण और संवर्धन के लिए कलाकारों संग निर्देशक की बैठक, कला केंद्र के रिक्त पद एवं अन्य 15 पदों के सृजन हेतु विभागीय प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय
Seraikella
सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों का अथक प्रयास का परिणाम है कि जल्द संवरेगा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र संस्कृति मंत्रालय ने शुरू की कवायद झारखंड संस्कृति कला मंत्रालय द्वारा 60 साल बाद विश्व प्रसिद्ध छऊ कला से जुड़ा राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के संरक्षण और संवर्धन के लिए निदेशालय रांची में कलाकारों संग निर्देशक की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विचारोंप्रांत कलाकारों का हित में और केंद्र के सुचारू संचालन के लिए ठोस निर्णय लिए गए।
जिसमें कला केंद्र के जर्जर भवन को चर्चा उपरांत भवन निर्माण विभाग के माध्यम से भवन को ध्वस्त कर बहुउद्देशीय भवन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ कला केंद्र के रिक्त पद एवं अन्य 15 पदों के सृजन हेतु विभागीय प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया छऊ नृत्य कला से जुड़े इतिहास और साहित्य का सिलेबस बनाने के लिए कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया गया है पुराने स्वीकृत आवेदक का पेशन योजना की राशि कलाकारों का उपलब्ध कराने का निर्णय किया एवं कलाकारों के लिए पर्याप्त संख्या में नये पेंशन आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल को जल्द खोला जाएगा बैठक में निदेशालय के विवेक जी अर्जुन जी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कुमार कवि संगीत नाटक अकादमी ऐवाड़ी ब्रजेंद्र पटनायक वरीय कलाकार नाथू महतो पूर्व निदेशक तपन पटनायक कलाकार तरुण कुमार भोल वरीय कलाकार आशीष कुमार कर बाउरी बंधु महतो गोपाल पटनायक निवारण महतो शहनाई वादक सुधांशु शेखर पानी अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश महापात्र नाजीर एव कृष्णा सोय आदि उपस्थित थे।
