डीसी एवं डीडीसी ने स्कूली बच्चों संग गाये राष्ट्रीय गीत
Seraikella
सरायकेला। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर जिला समाहरणालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की उपस्थिति में राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरायकेला के स्कूली बच्चों के साथ सामुहिक वंदे मातरम गीत गया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार और झारखंड सरकार के संयुक्त निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
