स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी, एमडीए-आइडिया अभियान मे लापरवाही वरतने वाले 186 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित,
Seraikella
सरायकेला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों की स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है ।इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने एमडीए- आइडिया अभियान के दौरान लापरवाही वरतने वाले 186 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन अगले आदेश के लिए स्थगित कर दी है।
सरायकेला खरसावां जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पिछले 14 अगस्त से एमडीए- आइडिया अभियान प्रारंभ हुई थी, जिसमें पूरे जिले के1182856 लोगों को डोर- टू -डोर पहुंचकर दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस अभियान में जिले के सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से सुपरवाइजर के रूप में कार्य लिया जा रहा था जो अलग-अलग ग्रुप बनाकर गांव ,मोहल्ले एवं नगर के विभिन्न वार्डों में लोगों को एमडीए -आइडिया की दवाई खिला रहे हैं। इस अभियान के दौरान दल को पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के साथ-साथ प्रतिदिन किए गए कार्य एवं भ्रमण गूगल लिंक में दर्ज किया जाना है ,परंतु 186 सुपरवाइजरो द्वारा इस कार्यो में लापरवाही बरती गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के अलावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचागढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 186 सुपरवाइजरो की सूची भेजी है।
