सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय मे संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न,
Seraikella
सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में शिशु मंदिर सरायकेला, सिनी, मोहाली मुरुप, बुरुडिही और बड़ाबंबो के भैया बहन सम्मिलित हुए। इसमें संस्कृति बोध, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, संगणक, वैदिक गणित विषय के शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्ग के भैया बहन सम्मिलित हुए।

इसके अलावा कथा कथन, आशु भाषण और मूर्ति कला में भी तीनों वर्ग के भैया बहन सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के शुभारंभ में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह संकुल संयोजक रामनाथ आचार्य ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता के नियमों के बारे में सभी भैया बहनों को विस्तृत रूप से बताए। उन्होंने भैया बहनों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से हमारे भैया बहनों के बीच प्रतिस्पर्धा का संचार होता है। इसके माध्यम से भैया बहनों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। इसमें आप सभी भैया बहन सारे विषयों का अध्ययन करते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने से ज्ञान में वृद्धि होती है। प्रतियोगिताएं विकास का जड़ है। यह हमें अनुशासन सीखते हैं।

हम परिश्रम और लगन से प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अपना स्थान पा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य गुरु चरण महतो जी ने भैया बहनों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से आपके विचार और ज्ञान की परीक्षा होती है। इससे भैया बहनों में उत्साहवर्धन होता है। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो जी ने सभी भैया बहनों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं प्रदान किए। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। प्रतियोगिताओं में शामिल होकर हमारा मनोबल बढ़ता है और हम तेज गति से आगे की ओर कदम रखते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषारकांत पति जी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हो। हमें हमेशा प्रयत्न करते रहने चाहिए। मेरी शुभकामनाएं आप सभी भैया बहनों के साथ हैं।अंत में हर एक प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, सदस्य गुरु चरण महतो, प्रकाश आचार्य, विभिन्न विद्यालयों से पधारे हुए प्रधानाचार्य, आचार्य दीदीजी उपस्थित थे।
