कुचाई में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला-2025, किसानो
को धान, मकई, मूंगफली, उरद मूंग फसलो से कराया रू-ब-रू
प्रखंड में खरीफ की मुख्य फसल धान है-बीडीओ
kuchai
कुचाई मुख्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में किसानों को धान, मकई, मूंगफली, उरद मूंग फसलो सेरू-ब-रू कराया गया। कार्यशाला का विधिवत उदघाटन कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा आदि के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया। कार्यशाला में कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें स्वाइल हेल्थ कार्ड, मिलेट मिशन, फसल बीमा, पीएम किसान केवाईसी, खरीफ फसलों का प्रबंधन एवं नियंत्रण आदि शामिल थे।

इसके अलावे किसानो को खरीफ सीजन में लगने वाले फसलों धान, मकई, मूंगफली,उरद मूंग आदि के संबंध मे जानकारी दिए गए। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि प्रखंड में खरीफ की मुख्य फसल धान है। उन्होंने धान की नर्सरी से लेकर रोपाई, कीटनाशकों का उपयोग कर कीट व्याधियों से बचाव, अन्य प्रबंधन सहित कटाई तक से जुड़ी बातों को विस्तार से बताते हुए कहा कि समय के अनुसार नियमित देखभाल से फसल का उत्पादन बढ़ता है और खुशहाली घर आती है। उन्होंने इलाके में धान के अलावा अन्य फसलों- मकई, गेहूं, पाट व सब्जी और फल आदि की खेती में में लगने वाले रोग और उसका उपचार के बारे भी बताया। उन्होंने जैविक खाद पर जोड़ देते हुए रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं कर जैविक उर्वरक से फसल की पैदावार एवं मिट्टी की गुणवत्ता में वृद्धि यथा मिट्टी की पोषक तत्वों का भरपूर पूर्ति होने की बात भी कही। वही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में टपक सिंचाई, मिट्टी जांच, केसीसी, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फसल बीमा के बारे मे जानकारी दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, बीएओ लिमुनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, सभी जनसेवक, किसान मित्र आदि उपस्थित थे।
