सरायकेला मे भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कि रक्तदान शिविर,
Seraikella
भाजपा नगर कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरुआत की गई सेवा पखवाड़ा के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का नेतृत्व भाजपा नगर कमेटी के महासचिव सुमित कुमार चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर युवाएं रक्तदान के लिए भाग ले रहे हैं। श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरुआत की गई इस सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी ।कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, सुदीप पटनायक, लिपू महंती, बीजू डे, सूर्य देवी, पिंकी मोदक, बलाल आदि उपस्थित रहे।
