सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल,
Seraikella
सरायकेला। सड़क पर अचानक से कुत्ता के आकार बाइक में घुस जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर पड़ी। जिसमें बाइक सवार गम्हरिया के हरिहरपुर गांव निवासी 36 वर्षीय विशेष महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर तितिरबिला पुल के सामने मुर्गीडीह गांव के समीप शनिवार की शाम घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विशेष महतो अपने ससुराल लुपुंग मनसा पूजा मनाने आया हुआ था। पूजा मना कर गम्हरिया वापस लौटने के क्रम में मुर्गीडीह गांव के समीप सड़क पर अचानक से एक कुत्ता आकर बाइक में घुस गया। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक के गिरने से विशेष महतो गिरकर घायल हो गया। जिसे बाद में एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के क्रम में कुत्ते की ऑन द स्पॉट मौत हो गई।
