खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर में हुई भजन संध्या
और भंडारा, भोले ओ भोले…, भक्ति भंजनों पर झूमे श्रद्वालुओं
धार्मिक भजन से मन को मिलती है शांति-सोनाराम
kharsawan
खरसावां के रामगढ स्थित ऐतिहासिक बडा शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर बोल बम कावरिया संघ खरसावां के द्वारा भजन संध्या और भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दीप प्रज्जलीप कर भजन संध्या कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्वा, विश्वास और भाईचारा को मजबूत देता है। धार्मिक भजन से मन को जंहा शार्ति मिलती है वही सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होने कहा कि हर धर्म की धार्मिक योजना के साथ, जहां मन की शांति होती है, वहां सांप्रदायिक सद्भाव भी मजबूत होता है।

धार्मिक कार्यों में भाग लेकर उन्हें विशेष आनंद मिलता है। इस भजन संध्या कार्यक्रम में आर के पी म्यूजिक चक्रधरपुर के कलाकारों ने भक्ति भंजनों पर श्रद्वालुओं झूमे। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक ने भोले ओ भोले, तू रूठा दिल टूटा, मेरे यार को मना दे, वो प्यार फिर जगा दे…से की गई। इसके बाद उन्होंने नैना पाल व सावित्री कुमारी के साथ हर हर शंभू…, अब राम राज्य जो आया…, साईकिल से आया बाबा साईकिल से…, गणेश का पापा…, जनम अनमोल रे…, तू ही कहीं राम है तू ही कहीं श्याम है…, वृंदावन धाम अपार… आदि लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उसे सुन श्रोतागण झूम उठे। इसके अलावे नाथ भोलेनाथ वो अनाथ कैसे होई…, भंग गुड़ बोला…, राधे-राधे जपा करो सहित दर्जनों मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके अलावा कलाकारों द्वारा कई भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके अलावे श्ऱालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, शैलेस सिंह, बिष्कठ प्रधान, जितवाहन मंडल, शंभू नाथ मंडल, सोनू रविदास, रासबिहारी मंडल, सत्य मंडल, कृष्ण माझी, चंद्रशेखर मंडल, हिमांशु मंडल, बुद्धू मंडल, मधुसूदन प्रधान, हेमंत मंडल बैद्यनाथ मंडल, राजकिशोर महतो, झंटू मंडल, अजय मंडल, पिंटू पुष्टि, संजीत मंडल, शांतनु मंडल, सुनील बंदिया, मानसिंह, कोसो मंडल, सचिन मंडल, तूफान मंडल, पुटरु मंडल, केदार, जय जीत सारंगी, महेश्वर मंडल, शंकर लाल मंडल, गोन मंडल आदि उपस्थित थे।
