खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पर चला जागरूकता कार्यक्रम
Kharsawan
खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत MDA-IDA (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। पिरामल फाउंडेशन सरायकेला से फाइलेरिया कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमजय उरांव ने बताया कि 10 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक DEC, अल्बेंडाजोल और आईवरमेक्टिन फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करना आवश्यक है। उन्होंने फाइलेरिया रोग से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के हेडमास्टर मो० अब्दुल माजिद खान, शिक्षक बुधराम गोप, बंदना कुमारी, मनोज कुमार सिंह, प्रधान सोय, अभिमन्यु प्रधान, मीना रजक, श्वेता दास, पुष्पा पुष्टी और विभा विशेदू उपस्थित थे।
