खरसावां में “मेरा रेशम, मेरा अभिमान“ के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम, किसानों का सामाजिक-आर्थिक विकास कर भारत को रेशम के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाना उदेश्य,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के वन विश्रामगार भवन में शनिवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं अग्र परियोजना खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में “मेरा रेशम, मेरा अभिमान“ के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांव से खरसावां प्रखंड के विभिन्न गांव से 38 किसानों को रेशम कीटपालन की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया गया। नये अविष्कार की जानकारी दी। इस अभियान में गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ा जा रहा है। खरसावां के अग्र परियोजना पदाधिकारी नितिश कुमार ने कहा कि रेशम उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना तथा रेशम उत्पादन करने वाले किसानों का सामाजिक-आर्थिक विकास करना तथा भारत को रेशम के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाना उदेश्य है। उन्होने किसानों को शहतूत और रेशम कीटपालन की उपज बढ़ाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित करके उन्हें विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों को कीट की परिपक्व अवस्था की पहचान कराई और समझाया कि रेशम कीटपालन के प्रत्येक चरण में कीटों को संक्रमण से कैसे बचाया जाए। इसमें ऊष्मायन, चाकी और वयस्क अवस्था से लेकर कोया की तुड़ाई तक की प्रक्रिया शामिल है। रेशम कीटपालन के प्रत्येक चरण में सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जागरूकता में किसानों को रेशम कीटपालन से लेकर कोया की कटाई तक की जानकारी दी। साथ ही संक्रमण नियंत्रण, साफ-सफाई और अन्य रोग प्रतिरोधक उपायों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रोग मुक्त वातावरण से कोया की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सकती है। वही केंद्रीय रेशम बोर्ड नगरी के वैज्ञानिक डॉ. अपूर्णा कोप्पारपुर ने कहा कि मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान देशभर के 100 जिलों में चलाया जा रहा है। इसमें झारखंड के पांच जिले शामिल हैं। जिसमें झारखंड के सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गोडडा, देवघर, गिरिडीह जिला शामिल है। इस दौरान मुख्य रूप से एडीआई रवि शंकर प्रसाद, खरसावां के अग्र परियोजना पदाधिकारी नितिश कुमार, केंद्रीय रेशम बोर्ड नगरी के वैज्ञानिक डॉ. अपूर्णा कोप्पारपुर, राम मोहन प्रमाणिक, डोमन कुभंकार, मंगल सोय, मनोज बेनजी, जितेश कुमार सहित काफी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
March 10, 2026 7: 34 pm
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
