खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में डायल
112 पर चला जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल युग में पुलिस,
अग्निशमन व एंबुलेंस तक पहुंँच काफी सुगम है- विश्वकर्मा
kharsawan
खरसावाँ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा ने डायल 112 पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराया। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस डिजिटल जमाने में पुलिस, अग्निशमन व एंबुलेंस तक पहुंँच काफी सुगम है। भारत के किसी भी कोने से 112 पर डायल कर चंद मिनटों में हम किसी भी समय इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। डायल करने वाले से उसका नाम, पता व घटनास्थल की जानकारी पूछी जाती है।

तत्पश्चात संबंधित थाने को इसकी सूचना तत्काल प्रेषित की जाती है। चंद मिनटों में ही पुलिस, एंबुलेंस व अग्निशमन घटनास्थल पर पहुंँचकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर देते हैं। उन्होंने जिले की व्यवस्था से रूबरू कराते हुए बताया कि समस्याओं के समाधान में शीघ्रता की दृष्टि से सरायकेला-खरसावां जिला पूरे झारखंड में अग्रणी है। यहां औसतन 13 मिनट में पुलिस घटना स्थल तक पहुंँच जाती है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, विश्वजीत कुमार सतपथी, नूतन रानी, प्रभा कुमारी, शैलेश कुमार तिवारी, रणवीर महतो, योगेंद्र महतो, गीता महतो, रेणुका महतो, सुभाष चंद्र तांँती, डोमन गोप तथा भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
