सरायकेला में आजसू की बैठक, 8 अगस्त को निर्मल महतो की शहादत दिवस पर निकाली जाएगी बाइक रैली,
Seraikella
सरायकेला परिसदन में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने की।

इस अवसर पर आजसू पाटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंगूर महतो, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, वरिष्ठ नेता राजेश महतो, भोलेनाथ प्रधान, सालखान टुडू, अरुण महतो, सहदेव महतो, प्रेम महतो, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो और युवा मोर्चा के राज्य संयोजक अमित महतो समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 8 अगस्त 2025 को झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर खरसावां से जमशेदपुर स्थित निर्मल महतो समाधि स्थल तक सुबह 8:00 बजे से एक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। जमशेदपुर पहुँचने के बाद सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने निर्मल महतो के बलिदान और आदिवासी समाज के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक और जनसंपर्क की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
