प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कलाकारों ने नए अन्न का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की
Seraikella
सरायकेलाः प्राचीन शक्तिपीठ माता पाउड़ी पीठ और माता झुमकेश्वरी पीठ में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा सरकारी स्तर पर नुआखिया जंताल पूजा नए अन्न का भोग लगाकर परंपरागत तांत्रिक मतानुसार बलि पूजन विधि से की गई. पूजा में स्थानीय देउरी द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की प्रभारी निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह एवं समन्वयक सुदीप कवि एवं अन्य कलाकारों ने भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और उन्नति की मंगलकामना की.ज्ञात हो कि सरायकेला में नुआ खिया जंताल पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा सरकारी खर्च पर आयोजित किया जाता है. इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा कुदरसाई मां पाउड़ी और देहूरीडीह स्थित मां झुमकेश्वरी पीठ में नुआ खिया जंताल पूजा संपन्न हुई. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके में सरायकेला आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी अध्यक्ष भोला मोहंती एसएनऐ एवार्डी ब्रजेंद्र कुमार पटनायक, पूर्व निदेशक तपन पटनायक, गुरु तरुण कुमार भोल, मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र
निवारण महतो पूर्ण चंद्र सरदार संतोष कर आशीष कुमार कर अतुल महतो सिद्धेश्वर दरोगा पंकज कुमार साहू आद्यापोदो साहू अविनाश कवि गजेंद्र कुमार मोहंती मिहिर लाल महतो पारस नाथ पाथाल गणेश कुमार मोहंती रंजन कुमार साहू मुन्नालाल महाराणा एवं काफी संख्या में छऊ कलाकार एवं अनुमंडल कर्मी
उपस्थित थे।
March 11, 2026 1: 35 am
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
