एडीसी ने खरसावां अंचल का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से
पूछने लगे कार्यालय का हाल, कहा-बिचौलिये नहीं किये जायेंगे
बर्दाश्त, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश,
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार अचानक खरसावां अंचल कार्यालय पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में मौजदू लोगों ने भी काम की जानकारी ली। साथ ही सभी पंजी की जांच किया। इस दौरान एडीसी ने अंचल के सभी कर्मचारी को कई दिशा निर्देश भी दिया है। अंचल अधिकारी को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर कार्यालय में बिचौलिये नहीं आने चाहिए। अगर इसकी शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीसी निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। एडीसी द्वारा अंचल का लॉग बुक, आगत निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन तथा अन्य की जांच की गई। श्री कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालयों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि केवल वही व्यक्ति कार्यालय आएं जिनका कार्य हो और किसी प्रकार की बिचौलिए गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उन्होंन लिपिक व राजस्व कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि जिला से भी जो भी विभागीय दस्तावेज अंचल कार्यालय आए, उसका शीघ्र निष्पादन करें। साथ हीं लोगों की समस्याओं को भी जल्द निष्पादन का प्रयास करें, अनावश्यक उन्हें कार्यालय का दौड़ न लगवायें। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू आदि उपस्थित थे।
March 10, 2026 3: 27 am
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
