स्पीक मेके द्वारा आयोजित नृत्य समारोह-2025 सीरीज में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा की प्रस्तुति,
Seraikella
सरायकेला। स्पीक मेके द्वारा आयोजित नृत्य महोत्सव-2025 के सीरीज में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकारों द्वारा लगातार 25 दिनों तक कर्नाटक के बेंगलुरु, तमिलनाडु के होसुर एवं नई दिल्ली में छऊ नृत्य पर कार्यशाला एवं प्रस्तुति दी जा रही है। संस्था के सह निदेशक रंजीत आचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में स्पीक मेके द्वारा आयोजित उक्त महोत्सव के तहत विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय एवं स्कूलों में 25 दिनों तक लगातार सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कला दल में सुकांत कुमार आचार्य, सतीश कुमार मोदक, विश्वनाथ कुंभकार, गोविंद महतो, शुभम आचार्य, राजेश गोप, चंद्र नारायण महांती, रंजित अचार्य, सपना आचार्य, यश पाठक एवं योगेश कुमार भाग ले रहे हैं। जिसमें रात्रि, मयूर, हंस, कोच देवयानी, वर्षा झमाझम, चंद्रभागा, राधा कृष्ण एवं फूलों बसंत सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जा रही है। उन्होंने बताया कि साउथ इंडिया के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में छऊ की प्रस्तुति दी जा रही है। पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य एवं उनके दल द्वारा सरायकेला छऊ के इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में प्रस्तुति दी जा रही है।
