सरायकेला खरसावां जिले में भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी योजनाओं का संचालन को बेहतर और गुणवत्ता पूर्वक बनाने के लिए 16 प्रशिक्षु आईएएस की टीम पहुची सरायकेला,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिले में भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी योजनाओं का संचालन को बेहतर और गुणवत्ता पूर्वक बनाने के लिए 16 प्रशिक्षु आईएएस की टीम रविवार को सरायकेला पहुंची। यह टीम तीन अलग अलग टीम में बढ़ते हुए सरायकेला खरसावां जिले के आकांक्षी प्रखंड ,सरायकेला कुकड़ू और गम्हरिया का फील्ड विजिट करेगी तथा वहां संचालित विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट तैयार करेगी और यह रिपोर्ट भारत सरकार के साइट पर अपलोड करेगी।

फील्ड विजिट पर जाने से पूर्व यह टीम रविवार की दोपहर समहरणालय के सभा कक्ष उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं उप विकास आयोग रीना हांसदा के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त द्वारा भारत सरकार द्वारा प्राप्त गाइडलाइन के आलोक में सभी प्रशिक्षु आइएएस को आवश्यक जानकारी दी गई ,ताकि फील्ड विजिट के दौरान उन्हें इसी प्रकार की परेशानी ना हो।

तीन आकाक्षी प्रखंड के लिए तीन टीम तैयार :-
जिले के गम्हरिया, सरायकेला एवं कुकुडू आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिह्नित किए गए हैं जहां केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।गम्हरिया प्रखंड के आकांक्षी योजनाओं का अवलोकन के लिए बनी टीम में प्रशिक्षण आइएएस आयुष्य सैनी, सोमेश सोनी, सभीका पाठक, अजय काशीरराम, मकवाना भार्गव महेश कुमार, अक्षिता त्रिवेदी हैं। सरायकेला प्रखंड में आकांक्षी परियोजनाओं का अवलोकन के लिए बनी टीम में प्रशिक्षु आईएएस चक्का स्नेहित, गणना वेंकटेश नरेश, मानव जैन, कुणाल हरितास, प्रतीक सिसोदिया एवं हेमराज मीणा जबकि जिले के आकांक्षी प्रखंड कुकुडू में संचालित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन के लिए प्रशिक्षु आईएएस राहुल राघवन ,अंकित पांडे,सोमेधा मिश्रा, गंगा गोपी ,केतम शुक्ला, एवं निशिकांत की टीम बनाई गई है। यह टीम भारत सरकार द्वारा पहले से ही बनाई गई है जो रविवार की शाम पंचायत में पहुंच चुकी है तथा सोमवार सुबह से यह टीम फील्ड विजिट प्रारंभ करेगी।
