सरायकेला मे पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद के यौम-ए-पैदाइश पर निकली खुशियों का जुलूस-ए-मोहम्मदी,
Seraikella
सरायकेला के राजबांध मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी निकाली गई। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सरायकेला मुख्य सड़क होकर थाना चौक पहुंची जहां बाजार भ्रमण के पश्चात पुनः राजबांध लौट गई।

खुशियों के जुलूस में मिठाई आदि का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल बुजूर्ग, बच्चों, व जवानों ने नारे तकबीर अल्लाह-हु-अकबर, नारे रेसालत या रसूल अल्लाह, सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गये।
