खरसावां के आमदा ओपी मे नए थानेदार ने पदभार संभाला, आमदा मे नशाखोरी के साथ-साथ अपराध पर भी शिकंजा कसा जाएगा-रामरेखा
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत आमदा ओपी प्रभारी के रूप में एस आई रामरेखा पासवान ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने पहुंचे श्री पासवान का थाना कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं आमदा ओपी प्रभारी रहे रमन विश्वकर्मा को अंग वस्त्र एवं बुके देकर विदाई दी गई। श्री पासवान ने कहा कि आमदा मे नशाखोरी के साथ-साथ अपराध पर भी शिकंजा कसा जाएगा। विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त करने की बात कही। इसके लिए एक विशेष रणनीति पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाने में क्षेत्र के सभी वर्गों का सहयोग मिलना जरूरी है। इसके लिए वे क्षेत्र के गणमान्य लोगों को साथ लेकर एक विशेष रणनीति के तहत काम करेंगे। क्षेत्र के अवैध धंधे बंद करने की हिदायत दी है। अगर उनके क्षेत्र में नशे के कारोबारी पकड़े जाएंगे तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान समाजसेवी सुधीर मंडल आमदा ओपी पहुंच कर नये ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान व पूर्व प्रभारी रहे रमन विश्वकर्मा को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया।
