सरायकेला वन प्रमडल मे एक शोक सभा का आयोजन, दो मिनट का मौन रखकर स्व० जगरनाथ गोप की आत्मा शांति की
प्रार्थना,
Seraikella
सरायकेला वन विभाग के सहायक जगरनाथ गोप का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सरायकेला वन प्रमंडल कार्यालय प्रांगण में सबा आलम अंसारी, भा०व० से०, वन प्रमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में 2 मिनट का मौन रख कर स्व जगरनाथ गोप आत्मा शांति एवं उनके शोक संतत परिवार को इस विपत्ती को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

बता दे कि स्व० जगरनाथ गोप का जन्म पश्चिमी सिंहभूम जिले के बरकुण्डिया में हुआ था। इनका प्रथम नियुक्ति सहायक के पद पर 13 नवंबर 2001 को चाईबासा उत्तरी वन प्रमंडल, चाईबासा (वर्तमान सरायकेला वन प्रमंडल, सरायकेला) में हुई एवं पदस्थापित थे। स्व० जगरनाथ गोप सहायक मृदुभाषी एवं विनम्र स्वभाव के कारण पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।

उनके आकस्मिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे विधवा पत्नी के अलावे तीन पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गये हैं। यह भी निर्णय लिया गया कि शोक सभा की प्रति उनके विधवा पत्नी एवं वन विभाग के सभी पदाधिकारियों को दी जाएगी तथा शोक सभा में अधोहस्ताक्षरी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि स्व० जगरनाथ गोप, सहायक के मृत्युपरान्त उनके आश्रितों को देय पावनाओं का भुगतान अविलंब किया जायेगा एवं उनके योग्य आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जायेगी
