खरसावां के आकर्षणी में आभार सह धन्यवाद समारोह संर्पन्न,
आखान यात्रा में महत्वर्पूण योगदान देने वालो को किया सम्मानित,
मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा-गागराई
Kharsawan
खरसावां स्थित मां आकर्षणी मंदिर परिसर में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की ओर से आभार सह धन्यवाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित मां आकर्षणी की आखान यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार तथा मुखिया सविता मुंडारी, ग्राम प्रधान शंकर हेम्ब्रम, हरमोहन महतो, राम सिंह सहित अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि मां आकर्षिणी देवी भक्तो के हर मुराद पूरा करती है। मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा। इसके लिए में प्रयासरथ हू। उन्होने कहा कि निकट समय में मां शक्ति पीठ को आगे विकसित करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मां के चरणो में शीश झुकानें वाले श्रद्वालुओं को शक्ति प्रदान करे। जबकि समिति के सदस्यों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से इस वर्ष मां आकर्षणी की आखान यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए समिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुजारी सतनारायण सरदार, रामजी सिंहदेव सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां आकर्षणी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
